उदयपुर 13 मई । कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं कांग्रेस मीडिया सेंटर के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी करके जश्न मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई देते हुए कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाए।
शर्मा ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र में बड़े बदलाव की शुरुआत है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के द्वारा लोकतंत्र एवं संविधान को मजबूत करने का जो प्रण लिया है वह इस जीत के साथ साकार होता हुआ दिख रहा है। शर्मा ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की महंगाई राहत योजना का कर्नाटक चुनाव में बड़ा योगदान रहा है। राजस्थान में अशोक गहलोत चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।
इस अवसर पर अशोक तम्बोली, सुभाष चितोड़ा, प्रमोद वर्मा, सुधीर जोशी, भगवती प्रजापत, कपिल वसीटा, संजय मन्दवानी, उमेश शर्मा, नाथू सिंह राठौर, उस्मान खान, वसीम खान, डॉ. संदीप गर्ग, राजवीर मेघवाल, जय देव पंडा, धीरज तलरेजा सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे
