देश में न्याय, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक समरसता की अलख जगाने वाले जननायक, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया

उदयपुर। 19 जून। उदयपुर शहर एवं उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा महाकालेश्वर मंदिर स्थित गौशाला में गौमाता को चारा खिलाकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि न्याय पथ के निडर पथिक, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी देश में गरीब, दलित, वंचित, शोषित, पीड़ित, मजदूर, युवा और महिलाओं के हितों की लड़ाई लड़ने वाले निर्भीक नेता है। और आज उनके जन्मदिन पर हम सभी उनके दीर्घायु होने की कामना करते है। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, अजय सिंह, महासचिव दिनेश दवे, निवर्तमान पार्षद शंकर चंदेल, बबलू टांक, युवा कांग्रेस के हर्षवर्धन सिंह, माया सुराणा, अमित सुहालका, राजेश नागौरी सहित कई पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी तरह उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष कचरू लाल चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उदयपुर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि आज देश में राहुल गांधी आम आदमी के हितों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे है। और आज के समय में देश में न्याय, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक समरसता की अलख जगाने वाले राहुल गांधी ही है। इसी तरह देहात जिला कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यक्रम में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, रेशमा मीणा, प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, निवर्तमान पार्षद मदन सिंह बाबरवाल, गोपाल सरपटा, युवा कांग्रेस के संदीप चौधरी, सुंदर लाल मीणा उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!