108 दिन तक प्रत्येक गौशाला में छप्पन भोग लगेगा
उदयपुर। राष्ट्रसंत गुरुदेव कमल मुनि कमलेश के नाम व आशीर्वाद से संचालित गुरु कमल चंद्रौशन गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा उदयपुर की विभिन्न गौशालाओं व रोड पर लावारिस गौ माता को गुरुदेव के जन्मोत्सव पर लपसी व हरा चारा गौ माता को परोस कर बड़े प्यार व सेवा के साथ जन्मोत्सव मनाया गया।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के जीवदया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गुरु कमल चंद्रोशन गोसेवा ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन ने बताया कि गुरुदेव के इस वर्ष 2026 के जन्मोत्सव पर लगातार 108 दिन तक विभिन्न गौशालाओं में गौ सेवा के कार्य किए जाएंगे। गुरुदेव की प्रेरणा से महावीर जन्मोत्सव भी एक वल्र्ड रिकॉर्ड बनाते हुए 108 गौशालाओं में लगातार 108 दिन तक छप्पन भोग लगाकर प्रभु श्री महावीर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम महावीर जयंती 31 मार्च से प्रारंभ होगा जोकि 108 दिन तक लगातार चलता रहेगा प्रतिदिन एक गौशाला में गौ माता को छप्पन भोग लगाया जाएगा।
’गौशाला का ट्रस्टी बनने का मौका
उदयपुर। गुरु कमल चंद्रोशन गौ सेवा ट्रस्ट उदयपुर ने शहर के सभी गौ भक्तों को इस ट्रस्ट में ट्रस्टी बननें के लिये आमंत्रित किया है ताकि वे गौ सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी बनकर गौ सेवा के काम को एक नई ऊंचाई प्रदान कर सकें। शहरवासी बोहरागणेजी स्थित 20 न्यू जयश्री कॉलोनी में अपना नाम लिखवा सकते है।
