खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के पाटिया थाना क्षेत्र की वडा घ lरा कनबई निवासी पंकज कुमार पुत्र बसु डोडियार जाती मीणा ने न्यायालय में इस्तगासा पेश कर 10 जनवरी 25 को दोपहर 2:00 बजे कल्पेश पिता दला भगोरा निवासी पाड़ेला एवं छह अन्य लोगों द्वारा प्रार्थी की पत्नी को उसके आवासीय मकान पर आकर मुलजिम कल्पेश द्वारा पत्नी बनाने के आशय से अपहरण कर ले जाना एवं प्रार्थी के दो बच्चों को अज्ञात स्थान पर ले जाना एवं उसकी पत्नी के साथ यौन शोषण करने का इस्तगासा पेश करने पर न्यायालय के आदेश पर पाटिया थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह राव के निर्देशन में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। थाना अधिकारी राव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दर्ज प्रकरण के अनुसार हेड कांस्टेबल बदा राम द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
पत्नी का अपहरण पर ले जाने का प्रकरण दर्ज
