उलटी तलवार से मारपीट कर घायल करने का मामला दर्ज

प्रतीक जैन
खेरवाड़ा, थाना क्षेत्र के करनाउआ गांव के प्रवीण पुत्र नाथूलाल लिंबात उम्र 22 वर्ष ने प्रकरण दर्ज कराया की शनिवार 22 मार्च को देर शाम अभियुक्त नितेश कुका पुत्र बाबूलाल लिंबात ,आशीष पुत्र लालू राम, कल्लू उर्फ कल्पेश पुत्र कुंदन लिंबात एवं विकास निवासी करनाउआ द्वारा बलेवडी मोड पर स्थित रमन की दुकान के सामने चारों अभियुक्त ने मोटरसाइकिल एवं स्कूटी के साथ हाथों में तलवार ले रखी थी। चारों अभियुक्त ने रोड से जाते हुए रोड पर मोटरसाइकिल एवं स्कूटी आडे लगा दी एवं रोक कर प्रार्थी प्रवीण के साथ उल्टी तलवार से मारपीट कर शरीर पर चोटे पहुंचाई जिससे वह घायल हो गया। थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर हेड कांस्टेबल राकेश कुमार द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!