ऋण योजनाओं की जानकारी व आवेदन पत्र भरवाने के संबंध में कैंप 23 जुलाई को

उदयपुर 18 जुलाई। जिला उद्योग केन्द्र की ओर से आवेदक को स्वयं का रोजगार या उद्यम स्थापित करने, विभाग की विभिन्न ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने व आवेदक के आवेदन पत्र तैयार करवाने के लिए 23 जुलाई को जिलाउद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र मेवाड़ औद्योगिक क्षेत्र में कैंप आयोजित किया जा रहा है। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि शिविर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना व डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना सहित अन्य योजनाओं व ऋण प्रावधानों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
शर्मा ने बताया कि शिविर में उपस्थित होने वाले आवेदक आवेदक के जन आधार कार्ड की छायाप्रति, आधार कार्ड की प्रति, पासपोर्ट साइज के दो फोटो, जाति प्रमाण पत्र की प्रति, स्व-प्रमाणित परियोजना रिपोर्ट जन्म तिथि प्रमाण पत्र के लिए कक्षा 10वीं की अंकतालिका व प्रमाणपत्र की छायाप्रति, मुख्यमंत्री युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना हेतु स्नातक की अंकतालिका की छायाप्रति व मूल निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति साथ लानी होगी। शर्मा ने यह भी बताया कि 10 लाख रुपये से कम के ऋण की प्रोजेक्ट रिपोर्ट कार्यालय स्तर से निशुल्क तैयार करवाई जाएगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!