नयागांव ब्लॉक की बलीचा बी प्राथमिक विद्यालय का भवन झर झर

 (प्रतीक जैन)
           खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधीनस्थ बलीचा पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय बलीचा बी के विद्यालय भवन की स्थिति अत्यंत दयनीय है। विद्यालय में कुल दो कक्षा कक्ष है जिसमें से एक की जर्जर स्थिति है। विद्यालय में दो अध्यापक कार्यरत है एवं 30 से अधिक विद्यार्थी अध्यनरत है। एक कमरा सही होने से सभी कक्षाओं को इस कमरे में बच्चों को बैठा कर पढ़ाना अध्यापकों की मजबूरी हो गई है। ग्रामीणों द्वारा पंचायत एवं शिक्षा विभाग को इसकी कई बार जानकारी देकर मरमत कार्य कराने की मांग की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कमरे के ऊपर छत की तो बारिश में यह स्थिति है कि ऊपर 1 फीट से लंबी घास उगी हुई है और पानी की निकासी नहीं होने से छत पर पानी भरा हुआ है। छत का लंबे समय से रखरखाव ही नहीं किया जाना प्रतीत होता है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!