फतहनगर में रक्तदान शिविरः रक्तवीरों ने किया 81 यूनिट रक्तदान

15 युवाओं ने किया प्रथम बार रक्तदान,रक्तवीरों को उपहार देकर किया प्रोत्साहित
फतहनगर। महावीर इंटरनेशनल की स्थानीय शाखा एवं सकल जैन समाज नवयुवक मंडल फतहनगर के संयुक्त तत्वावधान में साधना सदन परिसर में बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 81 यूनिट रक्तदान किया गया। इस आयोजन में जिसमें शहर के हर वर्ग के कई नागरिको ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शाखा ने लगभग 15 युवाओं को प्रथम बार रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पधारे हुए सभी रक्तवीरों को एवं गणमान्य जनों को महावीर इंटरनेशनल शाखा की तरफ से पक्षियों के लिए परिंडे बाटें गए। इस दौरान संस्था अध्यक्ष अजय जैन, सचिव अभिषेक भण्डारी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष शुभम चपलोत, ऋषभ सेठिया, निलेष पोखरना, विनय अग्रवाल, आयुष तातेड, शैलेश धर्मावत, विकास मारू, शुभम जैन, महावीर हिंगड ने सभी गणमान्य सदस्यों एवं नए सदस्यों का उपरना ओढाकर स्वागत किया। पूरी मेडिकल टीम को प्रशस्ति पत्र व उपहार प्रदान किए गए। आयोजकों द्वारा मेडिकल टीम का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना, डॉ. जैनेन्द्र कुमार जैन, पार्षद विनोद धर्मावत,बाबूलाल उनिया, राजकुमार उनिया, डॉ. आशीष सिंघल, चिकित्साधिकारी डॉ विजय जैन, अशोक छाबड़ा, संजय छाबड़ा, प्रभात सिंयाल, पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश देवड़ा आदि उपस्थित रहे। महावीर इंटरनेशनल के उच्च पदाधिकारी रीजन 04 के वाईस प्रेजिडेंट गौतम राठौड़, रीजनल सेक्रेटरी अनिल सिंघवी, गवर्निंग कॉउन्सिल मेम्बर सुनील गांग, मीडिया और पब्लिसिटी को-डायरेक्टर प्रकाश तलेसरा, जोन चेयरमेन आशीष जैन व जोन कोऑर्डिनेटर विशाल सामोता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में इनके साथ मीटिंग करके महावीर इंटरनेशनल के गोल्डन जुबली होने पर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!