ईन्टाली में ब्लॉक स्तरीय वन उत्सव कार्यक्रम संपन्न

फतहनगर.  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं ग्राम पंचायत और फॉस्टर संस्थान ईन्टाली द्वारा वन विभाग राजस्थान सरकार के मार्गदर्शन में साप्ताहिक वन उत्सव का कार्यक्रम का समापन फील्ड स्टेडियम ईन्टाली ब्लॉक स्तरीय वन उत्सव कार्यक्रम के तहत किया गया।
कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर डॉ ललित नारायण आमेटा के अनुसार ब्लॉक स्तरीय वनोंत्सव कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजन किया गया । कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वन कार्यालय से सुरेश शर्मा वनपाल थे। विशिष्ट सम्मानित अतिथि में पुलिस थाना वल्लभनगर से मुकेश चौधरी, सुरेश जाट ,पर्यावरण प्रेमी भरत मेनारिया , उप प्रधानाचार्य गुल आलम खान उपस्थित है । कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच अन्नु मेनारिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. आमेटा ने वृक्ष का महत्व बताते हुए एक मेट्रिक टन भार वाला पौधा 50 वर्ष के आयु में 15 लाख 70 हजार पर्यावरण के खाते में डालता हैं पर चर्चा की। राजेंद्र सिंह राव द्वारा स्वच्छ हरित सर्वोच्च भारत निर्माण का संकल्प कराया गया। धनराज जाट, नारायण लाल मेनारिया, मधुसूदन पारीक , रामेश्वर जाट सानिध्य में बच्चे रैली के रूप में फील्ड स्टेडियम पहुंचे और पौधारोपण  में हाथ बढ़ाया। ग्राम पंचायत ईन्टाली द्वारा इस वर्ष 11 सौ पौधे फिल्ड स्टेडियम, मोक्षधाम, तालाब की पाल पर पौधारोपण किया गया।
डॉ ललित नारायण आमेटा के अनुसार संस्था द्वारा साप्ताहिक वन उत्सव कार्यक्रम में मातृभूमि माध्यमिक विद्यालय प्रबंधक ओम प्रकाश सोनी के सानिध्य 111 पौधे बालक बालिकाओं ने संस्थान मुख्यालय  पौधे प्राप्त कर गांव के विभिन्न चौराहों से होते हुए विद्यालय पहुंच संकल्प कर  पौधारोपण किया। साप्ताहिक कार्यक्रम में द सनराइज पब्लिक स्कूल के द्वारा 101पौधे राधेश्याम जणवा के सानिध्य मोक्ष धाम में पौधारोपण किया गया। राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय ईन्टाली बालक बालिकाओं को  संस्था प्रधान रामचंद्र गमेती सानिध्य में 51 पौधे गांव की विभिन्न गलियों में वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ का संदेश देते हुए विद्यालय में पौधारोपण किया गया। फील्ड स्टेडियम पौधारोपण सुरक्षा पर पुलिस विभाग निगरानी रहेगी।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!