ताराचन्द जैन के लिये डोर टू डोर जनसम्पर्क कर रहे भाजपा कार्यकर्ता

उदयपुर। शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ताराचन्द जैन को वोट दे कर विजयी बनानें के लिये भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने वार्डाे में डोर टू डोर जनसम्पर्क कर रहे है।
ताराचन्द जैन को वोट देने के लिये आज वार्ड 51 में बूथ संख्या 187 एवं 188 में अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, अध्यक्ष सादिक भाई उनके साथ शक्ति केंद्र संयोजक राजेश चौहान, बूथ पालक राजेश पुरोहित, मंडल महामंत्री सुनील व्यास,अनिल जोशी, नूर भाई, छोटू भाई, निशांत भटनागर  के साथ हेलो की गवाड़ी ,गायत्री मार्ग ,नाइयों की तलाई, कांजी का हाटा क्षेत्रों में वोटर लिस्ट चेकिंग कर पत्रक वितरित करते हुए शत-प्रतिशत वोट देने की अपील की।
ताराचन्द जैन ने आज अपने जनसम्पर्क की शुरूआत हिरणमगरी से. 4 से की। जहां जैन समाज द्वारा उनका स्वागत किया गया। उसके बाद वे वहां से वार्ड 48 के दर्शनपुरा, कुम्हारों का भट्टा,शिवपार्क कोलोनी,डोरेनगर, भोपा मगरी,भैरवधाम कोलोनी, सवीना सब्जी मण्डी, फतहपुरा ज्योति स्कूल गली में जनसम्पर्क कर वहां की समस्याएं जानी। जिन्हें चुनाव बाद हल करनें का आश्वासन दिया।
दोपहर में महिला मोर्चा ने ताराचन्द जैन के समर्थन में विशाल रैली निकाली, जो नगर निगम से प्रारम्भ हो कर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्थल तिराहा,सुरजपोल, बापूबाजार,देहलीगेट, अश्विनी बाजार, हाथीपोल, चेतक सर्किल,कोर्ट चौराहा, नेहरू बाजार होते हुए अग्रवाल नोहरे पर जा कर सम्पन्न हुई। महिला मोर्चा की रैली में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा दीप्ति रावत, श्रीमती अनीता कटारिया, डॉ किरण जैन, रजनी डांगी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ कविता जोशी, रूपम नलवाया, शीतल गुप्ता, मीनाक्षी जैन, डॉ सुषमा जैन, सुषमा कुमावत, अर्चना शर्मा, सहित अनेक महिला पार्षद उपस्थित थीं।
शाम को वार्ड 61 में सुन्दरकाण्ड पाठ कर गीता रामायण सेवा संघ द्वारा ताराचन्द जैन का स्वागत किया गया। पूर्बिया समाज द्वारा आयोजित सम्मेलन खटीकवाड़ा में खटीक समाज के सम्मेलन में भाग लिया।  पाला गणेशजी वैष्णव समाज भवन में वैष्णव समाज से सम्पर्क किया। भडभूजा घाटी पर मोची समाज के सम्मेलन में,मालियों का नोहरा सुथारवाड़ा में आयोजित अन्नकूट महोतस्व में भाग लेकर शहर की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।  शाम को सौ फीट रोड़ स्थित अशोका ग्रीन में आयोजित रोटरी क्लब के दीपावली स्नेहमिलन समारोह में भाग लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!