खेरवाड़ा, नयागांव उपखंड के पाटीया थाना क्षेत्र के एक बाइक चालक युवक की थाना पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन चालक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होने पर मृत्यु की जानकारी प्रकाश में आई है प्रार्थी रमेश पिता जीवा जाती खराड़ी निवासी गणित फला खेड़ा घाटी बलीचा ने थाना पाटिया में मामला दर्ज कराया कि दिनांक 20.3.2025 वार गुरुवार को प्रातः करीब 8:00 बजे उसका लड़का महिपाल खराड़ी उम्र 18 वर्ष जो घर से मामा के घर बीरोटी भिलान जा रहा था कि असारी वाडा थाना पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि थाना से खेरवाड़ा जाने वाले रोड पर किसी अज्ञात वाहन चालक के द्वारा तेज गति एवं लापरवाही से चलाकर प्रार्थी के पुत्र की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिससे से बाइक चालक दूर जाकर गिरा जिससे उसके सिर एवं शरीर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गई है। सूचना मिलने पर थाना पहाडा थाना अधिकारी उम्मेदी लाल के निर्देशन पर सहायक उप निरीक्षक कालूलाल मौके पर पहुंचे एवं मृतक की लाश मोर्चरी खेरवाड़ा में रखवाई गई। शाम को मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। प्रकरण दर्ज कर सहायक उप निरीक्षक कालू लाल द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत
