किसानों को बड़ी राहत, सालों की पेंडेसी होगी समाप्त

भीलवाड़ा, 08 मार्च। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा की अनुपालना में अजमेर डिस्कॉम ने किसानों को बड़ी राहत दी है। डिस्कॉम ने अधिकारियों को कृषि कनेक्शन शीघ्र जारी करने के आदेश दिए हैं। डिस्कॉम द्वारा 15 मार्च तक 31 दिसम्बर 2018 तक के पंजीकृत आवेदकों एवं सामान्य श्रेणी के अधिभावी प्राथमिकता वाले आवेदकों को मांग पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक श्री एन.एस. निर्वाण ने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की अनुपालना के लिए जल्द से जल्द पेंडिंग चल रहे कृषि कनेक्शन जारी करने के आदेश दिए गए है। उन्होंने बताया कि आदेश के तहत सामान्य श्रेणी के एक जनवरी 2016 से 31 मार्च 2018 तक पंजीकृत आवेदन एवं सामान्य श्रेणी के अधिभावी प्राथमिकता वाले आवेदनों के मांग पत्र प्रथम चरण के तहत एक  मार्च 2023 से 15 मार्च 2023 की समयावधि में जारी कर दिए जाएंगे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मांग पत्र के साथ शपथ पत्र इस आशय के साथ ही जमा किए जाएं कि आजदिनांक तक आवेदक के आवेदित तथा अन्य खेत में राज्य सरकार द्वारा संचालित सौर ऊर्जा पंप सेट योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा (भारत सरकार के अलावा) देय अनुदान पर संबंधित विभाग द्वारा सोलर पंप सेट स्थापित नहीं किया गया है एवं ना ही प्रक्रियाधीन है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बूंद-बूंद, फव्वारा, डिग्गी योजना, अनुसूचित जाति तथा राज्य की जनजाति उपयोजना क्षेत्र के अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग श्रेणी के पंजीकृत सभी आवेदकों का निस्तारण शीघ्रता से किया जाए।

श्री निर्वाण ने बताया कि सभी श्रेणियों के लिए मांग पत्र रजिस्टर्ड पत्र द्वारा 90 दिन में राशि जमा कराने के लिए भेजा जाएगा। उक्त समय अवधि में मांग पत्र जमा नहीं कराने पर आवेदन पत्र बिना किसी अन्य सूचना के रद्द कर दिया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत, पंचायत समिति की मीटिंग एवं चौपालों में भेजकर जानकारी देना सभी वृत्ताधिकारी सुनिश्चित करेंगे। मांग पत्र व कनेक्शन प्रचलित कृषि कनेक्शन नीति-2017 एवं इसके पश्चात समय समय पर जारी होने वाले आर.ई.ए.जे. एवं अन्य संबंधित आदेशों के अनुसार जारी किए जाएंगे।

राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के आवेदन आमंत्रित

भीलवाडा, 08 मार्च। भारत सरकार युवाओं को स्वयंसेवक समूहों में संगठित करके राष्ट्र निर्माण के लिये उनकी ऊर्जा एवं सामर्थ्य को सुदृढ़ करने में सहयोग करने हेतु  युवाओं की सहभागिता करना चाहती है।

जिला युवा अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई, लिंगभेद, अन्य सामाजिक विषयों पर आधारित अभियानों तथा जागरूकता कार्यक्रमों में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए और विविध कार्यक्रमों के कार्यान्वयन अथवा आपातकाल में आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन में सहयोग करने के लिये कहा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको आवेदन की योग्यता के लिए शिक्षा- न्यूनतम 10वीं उŸाीर्ण,  आयु- 1 अप्रैल 2023 को 18 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए, नियमित छात्र राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवक आवेदन के लिये पात्र नहीं होगा।

प्रत्येक पंचायत समिति से 2 एन.वाई.वी. का चयन किया जायेगा, आवेदक संबंधित पंचायत समिति का मूल निवासी होना चाहिए, अधिकतम दो वर्षाें के लिए, मानदेय के रूप में कुल प्रतिमाह 5000 रूपये स्वयंसेवक को दिये जाएंगे। इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार के भत्ते आदि देय नहीं होंगे। विभागीय वेबसाईट ूूूण्दलोण्दपबण्पद पर योजना का विवरण, ऑनलाईन आवेदन प्रपत्र दिया गया है तथा अंतिम तिथि 09 मार्च 2023 से पूर्व ऑनलाईन अथवा जिला युवा अधिकारी के कार्यालय में आवेदन करें।

विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में जिला स्तरीय आमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला 9 मार्च को

भीलवाड़ा, 08 मार्च। विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी के निर्देशानुसार 9 मार्च को प्रातः 10 बजे से नगर परिषद कार्यालय के मीटिंग हाल में महात्मा गांधी नरेगा योजना में कार्यरत महिला मेट एवं महिला सखी के लिए जिला स्तर पर आमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जायेगी। यह जानकारी अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक द्वितीय एवं अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ने दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!