उदयपुर-सेक्टर तीन में संचालित कई समितियां,मंडलों एवं मित्र मंडलों के समूह में पुरातन महावीर मित्र मंडल के द्विवार्षिक चुनाव आज संपन्न हुए।इसमें हेमंत पामेचा अध्यक्ष,दिलीप भानावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष,महेंद्र कोठारी सचिव,सुनील मेहता उपसचिव,अनिल डागलिया कोषाध्यक्ष,राजेंद्र नंदावत संगठन मंत्री एवं मदन सियांल सांस्कृतिक मंत्री सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किए गए।यह जानकारी मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष श्री आनंद जैन ने दी व बताया कि चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी की आम सहमति से निर्विरोध संपन्न हुए।नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमंत पामेचा एवं सचिव महेंद्र कोठारी ने हमारे विशेष संवाददाता से बातचीत के दौरान बताया कि आम बैठक में पिछले कार्यकाल का ब्यूरो कोषाध्यक्ष रहे चंद्रप्रकाश कोठारी द्वारा प्रस्तुत किया जिसे पारित किया गया।निर्वातमान सचिव संजय अलावत ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया एवं पिछले दो वर्षों में हुए सामाजिक,धार्मिक एवं मानवकल्याण के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।आमसभा में माननीय सदस्यों श्याम झगड़ावत,शांतिलाल नलवाया एवं कई सदस्यों के सुझावों, संशोधन एवं आपत्तियों का जवाब अध्यक्ष रहे आनंद जैन व सचिव संजय अलावत ने पिछले नियमों एवं नजीरो का हवाला देकर दिया किसी भी संस्था की सफलता उसके सभी सदस्यों की संतुष्टि एवं एक राय नजर आने से मानी जाती है जो हमारे संवाददाता को स्पष्ट दिखाई दे रही थी। सचिन रहे संजय अलावत ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रहलाद चोरडिया ने की। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू संपन्नता देने के लिए श्री सोहनलाल भानावत को मुख्य चुनाव अधिकारी एवं वैद्य दिलखुश लाल सेठ एवं रोशन लाल लोढा़ को निर्वाचन अधिकारी बनाकर चुनाव संपन्न करने का दायित्व सोंपा गया था जिसे बदस्तूर संपन्न किया गया जिसके लिए इन तीनों का भी ऊपरणा ओढ़ा कर सम्मान किया गया। अध्यक्ष हेमंत पामेचा ने कार्यकारिणी के ऐतिहासिक कार्यकाल की प्रशंसा की एवं अध्यक्ष आनंदीलाल बंबोरिया, सचिव संजय अलावत एवं पूरी टीम का उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए सारे सदन की तालियां बटोरी।पिछली कार्यकारिणी के संरक्षक रहे गिरीश बाबेल,जसवंत बापना एवं जीवन सिंह मेहता भी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्हें भी शालमाला से नवाजा गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए स्नेह भोज की अच्छी व्यवस्था की गई और सभी सदस्यों ने इसका लाभ लिया।
बतौर अतिथि श्रावक समिति के मंत्री शांतिलाल लोढा़,महिला मंडल कि अध्यक्षा सुशीला पोरवाल,मंत्री भगवती मेहता, कोषाध्यक्ष रेणु जैन, भारती सेठ सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

