उदयपुर 14 मार्च / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय ने एज्यूकेशन संकाय में भावना देवी को ‘‘ प्राथमिक स्तर पर अधिगम अक्षमता वाले बच्चों के उपचार के लिए विभिन्न शिक्षण रणनीतियों का अध्ययन ’’ व रिजवाना शेख को ‘‘ उच्च शिक्षा में मुस्लिम छात्राओं की वस्तुस्थिति समस्याएं एवं सुझाव ’’ विषय पर शोध कार्य करने पर पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। डॉ. भावना देवी ने अपना शोध कार्य डॉ. बलिदान जैन व डॉ. रिजवाना शेख ने डॉ. सरिता मेनारिया के निर्देशन में किया।
भावना, रिजवाना को मिली पीएच.डी. की उपाधि
