श्रीमती प्रिया कटारिया के सम्मान में विद्यालय में आयोजित हुआ भावभीना समारोह

उदयपुर, 31 अगस्त 2025 – गुरु नानक पब्लिक स्कूल में आज एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती प्रिया कटारिया के सेवा निवृत्ति के उपलक्ष्य में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। यह समारोह उनके 27 वर्षों की उत्कृष्ट और समर्पित सेवा को सम्मानित करने हेतु आयोजित किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती विभा व्यास ने बताया कि श्रीमती कटारिया ने 06 जुलाई 1998 को इस संस्था में शिक्षिका के रूप में कार्यभार संभाला था और तब से लेकर आज तक यानी 27 वर्ष, 1 माह, 25 दिन तक अपने अनुशासन, परिश्रम और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण के साथ संस्था की कीर्ति को नये आयाम प्रदान किए।

श्रीमती प्रिया कटारिया का जन्म 14 अगस्त 1967 को उदयपुर, राजस्थान में हुआ था। वे अपने मृदुल स्वभाव, विनम्रता, अनुशासन और कार्यनिष्ठा के लिए जानी जाती हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उनका योगदान अविस्मरणीय रहा है। विद्यालय में वे एक प्रेरणास्रोत शिक्षिका के रूप में हमेशा याद की जाएंगी।

गुरु नानक देव जी के पुण्य प्रकाश से आलोकित इस संस्था में उनका योगदान एक अमिट छाप के रूप में स्थापित रहेगा। समारोह में स्कूल स्टाफ, विद्यार्थियों तथा अभिभावकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके साथ बिताए गए स्वर्णिम क्षणों को भावुकता के साथ याद किया।

विद्यालय परिवार ने उन्हें सुमन-सुरभि भेंट कर, उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!