एनटीसीए की भोपाल बैठक में भटनागर बतौर विशेषज्ञ लेगें हिस्सा

उदयपुर,12 अप्रैल। केन्द्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन संचालित राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी) की 27 वीं बैठक में उदयपुर के सेवानिवृत्त आईएफ़एस राहुल भटनागर बतौर विशेषज्ञ सदस्य हिस्सा लेंगे।

एनटीसीए के सहायक वन महानिदेशक डॉ. वैभव सी माथुर द्वारा भेजे गए आमंत्रण पत्र के अनुसार भटनागर देश के प्रमुख विशेषज्ञ सदस्यों के साथ भोपाल में 18 अप्रैल को आयोजित होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे। भोपाल के भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में आयोजित होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री व एनटीसीए के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र यादव करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!