बांसवाड़ा – श्री कपिल केदारेश्वर मन्दिर ट्रस्ट द्वारा भामाशाह सम्मान

सवा लक्ष श्री गणेश अर्थवशीर्ष पाठ का दो माही विराट महानुष्ठान सम्पन्न
बांसवाड़ा, 7 दिसम्बर/शहर के सिंहवाव स्थित श्री कपिल केदारेश्वर मन्दिर में दो माह तक चले सवा लक्ष श्रीगणेश अथर्वशीर्ष पाठ महानुष्ठान की पूर्णाहुति के उपरान्त श्री कपिल केदारेश्वर मन्दिर विकास ट्रस्ट द्वारा मन्दिर निर्माण में 2 लाख रुपए धनराशि से अधिक के आर्थिक सहयोग हेतु श्री विरेन्द्र सिंह सिसौदिया श्रीमती कल्पना सिसौदिया का सम्मान किया गया।

इस महानुष्ठान में 25 गणेशभक्त विप्रवरों द्वारा प्रतिदिन श्री गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ किए गए। महानुष्ठान की पूर्णाहुति पं. मनोज डायालाल जोशी के आचार्यत्व में हुई।

इस दौरान् मुख्य यजमान श्री विरेन्द्र सिंह सिसौदिया, मेजर श्री प्रताप सिंह सिसौदिया मेजर मार्तण्ड, श्रीमती कल्पना सिसौदिया व श्रीमती ईशा सिसौदिया का माल्यार्पण, साफा, पगड़ी, शॉल से सम्मान श्री कपिल केदारेश्वर मंदिर निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सुभाष त्रिवेदी, श्री अरविन्द पाठक, श्री सुभाष भट्ट, श्री अनन्त जोशी, श्रीमती ममता जोशी एवं श्रीमती प्रज्ञा जोशी ने किया।

इस अवसर पर श्री कपिल केदारेश्वर मन्दिर निर्माण में 2 लाख रुपए से अधिक धनराशि के सहयोग पर भामाशाह श्री वीरेन्द्रसिंह सिसौदिया का सभी भक्तों की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!