डीपीएस उदयपुर के छात्रों का साइंस ओलंपियाड में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर के विद्यार्थियों ने एस. ओ. एफ के द्वितीय चरण की परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए विद्यालय एवं उदयपुर शहर को गौरवान्वित किया।
परीक्षा समन्वयक कविश जैन ने बताया कि  अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एस.ओ.एफ परीक्षा में कुल 70 देशो के 80,000 विद्यालयों के प्रतिभागी विद्यार्थीयों में से केवल 4 छात्रों ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक अर्जित की है। इन चार छात्रों में से दो छात्र डी.पी.एस उदयुपर के है। कक्षा 6 के छात्र रेयांश जैन व छात्रा रितिशा जैन। इन्होने आई.एम. ओ में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया एवं 12,500 रूपये का नकद पुरस्कार प्राप्त किया। दोनों विद्यार्थियों ने एन एस ओ में भी क्रमशः पाँचवाँ और सत्रहवाँ स्थान प्राप्त कर स्वर्ण व रजत पदक के साथ नकद पुरस्कार प्राप्त किया। इसी क्रम में कक्षा नवीं की जहारा अत्तारी ने सातवीं रैंक, कक्षा तीन के मनस शेखावत ने आठवीं रैंक एवं कक्षा छह के  सिद्धेश थोराट ने नवीं रैंक तथा कक्षा पाँच की चित्रांगदा राव ने दसवीं रैंक प्राप्त कर सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस व 500 रुपए का नकद पुरस्कार प्राप्त किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!