उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की ओर से हर माह आयोजित होने वाली वर्क प्लेस विजिट इस बार पर्यटन विंग ‘बीसीआई टूरिज्म’ की ओर से 10 मार्च को सुभाष नगर स्थित ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट्स में सुबह 10:00 बजे होगी।
बीसीआई टूरिज्म की प्रेसिडेंट और ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट्स की संचालिका डॉ. श्रद्धा गट्टानी इस विजिट की मेजबानी करेंगी। कार्यक्रम के दौरान बीसीआई के सदस्यों को रिसॉर्ट के सफल संचालन, प्रबंधन प्रक्रियाओं और ऑपरेशनल मॉडल को करीब से समझने का अवसर प्राप्त होगा।
इस दौरान बीसीआई टूरिज्म की लीडरशिप टीम से जनरल सेक्रेटरी गौरव भंडारी, सेक्रेटरी सुरभी मेनारिया धींग और कोषाध्यक्ष स्वाति स्वरूपरिया के साथ बीसीआई परिवार के बाकी मेंबर्स भी उपस्थित रहेंगे ।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि इस विजिट का मुख्य उद्देश्य सदस्यों को हॉस्पिटालिटी इंडस्ट्री की बारीकियों से अवगत कराना है। उन्होंने कहा, “यह आयोजन केवल एक भ्रमण नहीं है, बल्कि सीखने, नेटवर्किंग करने और सही नवाचार व सहयोग के माध्यम से एक-दूसरे के साथ आगे बढ़ने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि इस दौरान सदस्य रिसॉर्ट की कार्यप्रणाली को लाइव देख सकेंगे और इंडस्ट्री से जुड़े व्यावहारिक अनुभवों पर चर्चा करेंगे।
