बीसीआई की आधिकारिक बैठक संपन्न, व्यापार सहयोग और आध्यात्मिक मार्गदर्शन पर हुई चर्चा – मुकेश माधवानी

उदयपुर। बीसीआई संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की बीसीआई की आधिकारिक बैठक अशोका पैलेस, मधुश्री बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुई। इस बैठक में बीसीआई चार्टर, बीसीआई चैप्टर 2 और बीसीआई युवा के सदस्य शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करना, व्यापार विस्तार के नए अवसर तलाशना और सदस्यों के बीच सहयोग को और मजबूत करना था।

बैठक के दौरान नॉलेज फोरम का आयोजन भी हुआ, जिसमें ब्रह्माकुमारीज की गीता दीदी ने आध्यात्मिक और व्यावसायिक ज्ञान पर विचार साझा किए। उन्होंने मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और व्यापार में नैतिक मूल्यों के महत्व पर चर्चा की, जिससे सदस्यों को अपने व्यवसायिक और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद मिली।

संस्थापक मुकेश माधवानी ने बैठक में संगठन के उद्देश्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष विप्लव कुमार जैन, चैप्टर 2 अध्यक्ष प्रदीप कालरा, बीसीआई युवा अध्यक्ष वेदांत सोलंकी, सचिव चिन्मय वैरागी, कोषाध्यक्ष पूनम पालीवाल सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

बैठक के अंत में एक ओपन नेटवर्किंग सत्र हुआ, जिसमें सदस्यों ने आपसी व्यापार सहयोग और संभावित व्यावसायिक साझेदारियों पर चर्चा की। इस बैठक का मकसद सिर्फ व्यवसायों को जोड़ना नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच तैयार करना था, जहां कारोबारी जगत के लोग मिलकर एक-दूसरे का सहयोग कर सकें और सामूहिक विकास को बढ़ावा मिले।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!