उदयपुर, 27 नवंबर : बार एसोसिएशन उदयपुर के वर्ष 2026 के लिए होने वाले कार्यकारिणी चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को संपन्न हुई। अंतिम दिन 27 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त करने और प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी रही, जिसमें कई प्रमुख अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए अपने नामांकन प्रस्तुत किए।
अध्यक्ष पद के लिए जितेन्द्र जैन, चन्द्र शेखर आमेटा, सत्येन्द्र सिंह सांखला और शिव कुमार उपाध्याय के नामांकन पत्र वैध पाए गए। उपाध्यक्ष पद हेतु दिलीप कुमार सुथार, महेन्द्र मेनारिया और डॉ. सैयद रिज़वाना रिज़वी के नाम वैध घोषित हुए। महासचिव पद पर लोकेश गुर्जर, नवीन कुमार वसीटा, मनमोहन सिंह चौहान और मनीष खंडेलवाल के नामांकन स्वीकार किए गए।
सचिव पद के लिए आशीष कुमार कोठारी, चिमन सिंह और पल्लवी पालीवाल के नामांकन वैध पाए गए। वहीं वित्त सचिव पद हेतु अनिता गोस्वामी, धर्मेन्द्र सोनी, शैलभ नागौरी और कपिल चौधरी के नामांकन सही पाए गए। पुस्तकालय सचिव पद के लिए मांगी लाल खटीक और विनोद औदिच्य के नामांकन पत्र वैध पाए गए।
सभी वैध नामांकन पत्रों की सूची बार एसोसिएशन के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई है। नामांकन पत्र वापसी का समय 28 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
