बजरंग सेना मेवाड़ की पर्यावरण जागरूकता हेतु शपथ

उदयपुर। अंधाधुन पेड़ों की कटाई के साथ पहाड़ों का सीना छलनी करना एवं प्रकृति के साथ खिलवाड़ करने के कारण जिस तरह से वर्तमान समय में तापमान नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रहा है जिस कारण आम व्यक्ति का जीवन अस्त व्यस्त हो गया, इन सबको लेकर आज बजरंग सेना मेवाड़ की कोर कमेटी बैठक संभागीय कार्यालय टाउन हॉल पर हुई, जिसमें सभी ने शपथ लेते हुए कहा कि हम लोग अपनों से शुरुआत करते हुए जन्म दिवस के अवसर पर एक पेड़ अवश्य लगाने के साथ उसको बड़ा करने की जिम्मेदारी लेंगे साथ ही प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की 484 वी  जयंती  के अवसर पर 484 वृक्षारोपण जन्म जयंती से पूर्व लगाने का जिम्मा कोर कमेटी की बैठक में लिया गया, जिसमें उपस्थित रहे कमलेंद्र सिंह पंवार ,पुखराज सिंह राजपुरोहित, करणवीर सिंह राठौड़, सुनील कालरा ,नाथूलाल सेन, शिव सिंह सोलंकी, ऋषभ सिंह गहलोत, सुरेश चौहान, राहुल जैन ,गिरिराज भावसार, राजमल चौधरी ,बसंती वैष्णव, मंजू सेन आदि प्रमुख रूप से थे,

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!