RTF Financial Services में POSH अधिनियम पर जागरूकता सत्र आयोजित

उदयपुर दिनांक 12 फरवरी  2026 |RTF Financial Services Pvt. Ltd. में कार्यस्थल पर लैंगिक संवेदनशीलता एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से POSH अधिनियम, 2013 विषय पर एक प्रभावशाली जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में प्रख्यात वक्ता डॉ. राजश्री गांधी ने कर्मचारियों को अधिनियम की मूल भावना, कानूनी प्रावधानों तथा कार्यस्थल पर महिलाओं और पुरुषों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
डॉ. गांधी ने अपने संबोधन में कार्यस्थल पर सम्मानपूर्ण व्यवहार, आचार-संहिता, अनुचित टिप्पणियों एवं व्यवहार की पहचान, आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की भूमिका, शिकायत प्रक्रिया, गोपनीयता बनाए रखने की जिम्मेदारी तथा निवारक उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सुरक्षित और सकारात्मक कार्य वातावरण केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है।
सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से अधिनियम की समझ को और मजबूत किया। कार्यक्रम ने कर्मचारियों में जागरूकता, पारस्परिक सम्मान और संवेदनशील कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कंपनी के निदेशक श्ववेक दलावत ने डॉ. राजश्री गांधी के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया। RTF प्रबंधन ने इस महत्वपूर्ण विषय पर सारगर्भित एवं प्रेरक सत्र के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!