विजेता विद्यार्थी पुरूस्कृत

राजसमंद। सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजसमन्द में विश्व योग दिवस 21 जून, 2023 को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत् आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेता विद्यार्थियों को पुरूस्कृत किया गया।

नारा लेखन में रीना कुमावत ने प्रथम स्थान, डिम्पल राव एवं पूनम कंसारा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में हिमांशु टेलर प्रथम, किरण साहू एवं भूमिका साध्या द्वितीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम मे महाविद्यालय प्राचार्य निर्मला मीणा, प्रो. दुर्गेश शर्मा, डाॅ. बृजेश कुमार बासोतिया, डाॅ. उषा शर्मा, डाॅ. संतोष भण्डारी, डाॅ. विभा शर्मा एवं ई.एल.सी. सहायक जिला नोडल अधिकारी (काॅलेज) अनिल कुमार कालोरिया उपस्थित थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!