200 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार

गोगुंदा, 02 मई.  जिला पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए मेवाड़ों के मठ भीमाना मार्ग से एक कार से 200 ग्राम गांजा बरामद कर उसके चालक को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मादक पदार्थोंं की धरपकड़ के लिए जारी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और उप अधीक्षक कोटड़ा राजेंद्र सिंह राठौड़ के सुपरविजन में बेकरिया थानाधिकारी धनपत सिंह ने मेवाड़ों के मठ से भीमाना जाने वाले रास्ते पर सफेद रंग की बोलेरो कार की तलाशी में 200 ग्राम गांजा बरामद किया। इस मामले में करेड़ा भीलवाड़ा निवासी प्रकाश नाथ पुत्र देवनाथ को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच मांडवा थानाधिकारी प्रवीण सिंह राजपुरोहित को सौंपी गई है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!