उदयपुर। सेक्टर 3 स्थित गुरु पुष्कर साधना केंद्र पर अरिहंत मित्र मंडल के स्थापना दिवस पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष CA अनिल सिंघवी ने बताया कि ने बताया कि सेक्टर 3 के 51 धर्म प्रेमी सदस्य परिवारों के साथ अरिहंत मित्र मंडल का भव्य शुभारंभ दिनांक 25.08.23 शुक्रवार को हुआ। जिसमे । नवकार मंत्र की स्तुति के साथ स्थापना कार्यक्रम की शुरुआत हुई इसके पश्चात संरक्षक राजेश भानावत ने मंडल स्थापना के उदेश्यो एवम् नियमो के बारे में सभी सदस्यों को अवगत कराया । सभी सदस्यों का एक दुसरे से परिचय कराया गया और इस कार्यक्रम में सेक्टर 3 के कई महानुभवो जिसमें प्रमुख रूप से प्रकाश झगडावत, भोपाल सिंह चव्हाण, ललित लोढ़ा, ललित कोठारी, यशवन्त कोठारी, ललित मेहता, राजेंद्र चोर्डिया, विनोद मेहता , जय प्रकाश बाबेल , हेमन्त सिंयाल, गजेन्द्र ओस्तवाल,हेमन्त बोहरा, रमेश ओस्तवाल, दीपक हरकावत, आशीष भानावत आदि ने भाग लिया । नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल सिंघवी ने संगठन में होने वाले क्रिया कलापों के बारे में सभी सदस्यों को बताया और सबका आभार प्रकट किया । कार्यक्रम का संचालन हेमन्त सिंयाल द्वारा किया गया और राष्ट्रगान एवं स्नेहभोज के साथ स्थापना समारोह का समापन हुआ ।

