प्रतापगढ़,8 दिसम्बर। विशिष्ट संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत धरियावद विधानसभा क्षेत्र में स्वीप लक्ष्य के मुकाबले शत प्रतिशत या उससे अधिक की उपलब्धि प्राप्त करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी धरियावद द्वारा प्रशंसा पत्र से नवाजा गया। साथ ही जिस बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा 25% से कम उपलब्धि प्राप्त की गई थी उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण माँगा और कार्यक्रम के अंत तक शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के लिए पाबंद किया।उन्होंने बताया की क्षेत्र में कुल 2915 दिव्यांग मतदाता हैं जिसमें से 2577 को मतदाता सूची में मार्क कर दिया गया है।
स्वीप लक्ष्य की प्राप्ति पर दिए प्रशंसा पत्र
