उदयपुर कांग्रेस वॉर रूम के अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने शनिवार को उदयपुर लोकसभा की सभी विधानसभा क्षेत्रो में कांग्रेस वॉर रूम के प्रभारियों की नियुक्ति की। जिसमें उदयपुर शहर विधानसभा से फिरोज अहमद शेख, उमेश शर्मा एवं सुभाष चितोड़ा को वॉर रूम का प्रभारी बनाया। उदयपुर ग्रामीण से किशन डांगी, हरीश धाबाई एवं संजीव राजपुरोहित गोगुंदा से राहुल सुराणा, खेरवाड़ा से अब्दुल रज्जाक, गजेंद्र कोठारी सलूंबर से सुनील सेवक, धरियावाद से अनिल वक्तावत जैन, झाडोल से रमेश धूत एवं आसपुर विधानसभा से गजेंद्र सिंह खरोड़िया को वॉर रूम प्रभारी नियुक्त किया। शर्मा ने कांग्रेस वॉर रूम के सभी प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की तैयारीयों से संबंधित दिशा निर्देश दिए। साथ ही कहा की शीघ्र ही लोकसभा चुनाव संचालन समिति की घोषणा भी कर दी जाएगी
लोकसभा की सभी विधानसभा क्षेत्रो में कांग्रेस वॉर रूम के प्रभारियों की नियुक्ति
