एनसीसी में भूतपूर्व सैनिकों से कोन्ट्रेक्टेड इंस्ट्रक्टर स्टाफ के आवेदन मांगे

उदयपुर, 31 मई। एनसीसी द्वारा भूतपूर्व सैनिकों से कोन्ट्रेक्टेड इंस्ट्रक्टर स्टाफ (सीआईएस) के तहत भर्ती हेतु आवेदन मांगे गए है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल कमलेन्द्र सिंह भाटी (से.नि) ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों के लिए दो श्रेणी जेसीओ इंस्ट्रक्टर तथा हवलदार इंस्ट्रक्टर पद के आवेदन मांगे गए है। इनके मापदण्ड के अनुसार भूतपूर्व सैनिक केवल जेसीओ या हवलदार पद से सेवानिवृत्त होना चाहिये। भूतपूर्व सैनिक के पूर्व सेवा से सेवानिवृत्ति की तारीख और एनसीसी में भर्ती के लिए रिपोर्टिंग की तारीख का अंतराल दो वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिये। एनसीसी में सेवा के लिए अधिकतम ऊपरी आयु जेसीओ के लिए 56 वर्ष और एनसीओ के लिए 54 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिये। भूतपूर्व सैनिक श्रेणी ए या श्रेणी बी प्रशिक्षण संस्थान से सेना पाठ्यक्रम की योग्यता होना चाहिए और यदि श्रेणी ए और बी प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षक के रूप में पोस्टिंग रहा हो तो प्राथमिकता दी जाएगी। मेडिकल श्रेणी शेप-1 होनी चाहिए। एनसीसी में सेवा के दौरान निश्चित पारिश्रमिक जेसीओ के लिए 45 हजार रुपये और एनसीओ के लिए 35 हजार रुपये दिया जायेगा और तीन प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि सभी नियोजित सीआईएस पात्र होंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!