राजसमंद। नेहरू युवा केन्द्र राजसमंद द्वारा आमंत्रित किये गये राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवकों के आवेदन की तिथि को विस्तारित कर अब 24 मार्च तक कर दी गई है। यह जानकारी जिला युवा अधिकारी पवन घोसलिया ने दी।
उन्होने बताया कि भारत सरकार युवाओं को स्वंयसेवक समूहों में संगठित करके राष्ट्र निर्माण के लिए उनकी ऊर्जा एवं सामर्थ्य को सुदृढ करने में सहयोग के लिए युवाओं की सहभागिता करना चाहती है। उन्होनें बताया कि ऐसे युवाओं को स्वास्थ्य] शिक्षा] सफाई] लिंग एवं अन्य सामाजिक विषयों पर आधारित अभियानों जागरूकता कार्यक्रमों में प्रमुख भूमिका निभाने के लिये और विभिन्न कार्यक्रमों के कार्यान्वयन अथवा आपातकाल में आवश्यकता पडने पर प्रशासन में सहयोग करने के लिये कहा जा सकता है।
उन्होनें बताया कि इसके लिये शिक्षा न्युनतम सैकण्ड्ररी पास] आयु 01 अप्रेल 2023 को 18 से 29 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। कोई भी नियमित छात्र राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवक के लिये आवेदन के लिए पात्र नही होगा। आवेदक राजसमंद जिले की सम्बंधित पंचायत समिति का मूल निवासी होना अनिवार्य है। चयनित स्वयंसेवक की कार्यावधि 02 वर्ष यथा वर्ष 2023-2024 से 2024-2025 तक रहेगी। जिनको मानदेय रू 5000 प्रति माह होगा। यह न तो कोई वेतन भोगी रोजगार है और न ही इससे स्वंयसेवक विधिक रूप से सरकार से किसी प्रकार के रोजगार का दावा करने का अधिकारी नहीं होगा।
नेहरू युवा केन्द्र संगठन की विभागीय बेबसाईट WWW.nyks.nic.in पर योजना का विवरण एवं ऑनलाईन आवेदन प्रपत्र दिया गया है। आवेदक अन्तिम तिथि 24 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते है।
जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने जिला स्तरीय अधिकारीयों की ली महत्त्वपूर्ण बैठक
सीएम एक्सीलेंस अवार्ड को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
राजसमंद। जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सार्वजनिक सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट 2023-24 में प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्रदेश की नीतियों एवं कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में किए गए नवाचारों एवं अर्जित उपलब्धियों के प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री सार्वजनिक उत्कृष्टता पुरस्कार की घोषणा की थी।
यह अवार्ड प्रतिवर्ष सिविल सेवा दिवस 21 अप्रैल को दिया जाएगा। उन्होंने सीएम एक्सलेन्स अवार्ड की विभिन्न पात्रता श्रेणियों] पुरस्कारों की श्रेणियों] अवार्ड के लिए निर्धारित सेवा क्षेत्रों] पुरस्कारों के लिए निर्धारित पैरामीटर] विजेताओं को मिलने वाले पुरस्कार की विस्तृत जानकारी दी।
अवार्ड की खास विशेषताएं
यह अवार्ड लोक सेवा के क्षेत्र में काम करने के लिए तीन प्रमुख श्रेणियों मे दिया जाएगा। सभी लोक सेवक व्यक्तिगत एवं संगठनात्मक स्तर पर इसके पात्र होंगे। व्यक्गित श्रेणी में भारतीय प्रशासनिक सेवा] राज्य सेवा एवं अन्य कर्माचारी पात्र होंगे। इसी प्रकार संगठन की श्रेणी में राज्य स्तरीय विभाग, कॉरपोरेशन, बोर्ड, सरकारी संस्थान, स्थानीय संस्थान, जिला कलेक्टेªट, जिला स्तरीय अधिकारी इसके पात्र होंगे।
यह पुरस्कार तीन श्रेणियों गवर्नेस]फ्लेगशिप स्कीम एवं नवाचार के लिए दिया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम] द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार को साथ प्रशंसनीय प्रयास के दो पुरस्कार दिये जाएंगें।
विजेता को व्यक्तिगत प्रयासों के लिए एक लाख रूपए
