अणुव्रत समिति उदयपुर द्वारा जलवायु परिवर्तन से पहले बदलाव विषय पर संगोष्ठी

उदयपुर 13 जून अणुव्रत समिति उदयपुर द्वारा वैश्विक जलवायु परिवर्तन पर्यावरण प्रदूषण रोकने एवं जैव विविधता संरक्षण एवं एक लाख पौधे लगाने के उद्देश्य को लेकर देश के 28 राज्यों में साइकिल पर यात्रा करने वाले पर्वतारोही महाराष्ट्र निवासी सुबोध विजय गांगुर्दे तुलसी निकेतन उदयपुर सेक्टर 3 के सभागार में आयोजित पर्यावरण संरक्षण पर बैठक में जलवायु परिवर्तन से पहले बदलाव विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कहा कि पर्यावरण के प्रति जन चेतना जागृत करना तथा स्कूलों कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों की उपयोगिता उनके संरक्षण के लिए अपने अनुभव साझा कर रहा हूं अपनी 28 राज्यों की साइकिल यात्रा में अभी तक 26000 पौधे लगवा चुका हूं तथा उन छात्रों को ग्रुप में जोड़कर पौधों की सुरक्षा पौधों को पानी देना सार संभाल आदि की मॉनीटरिंग कर रहा हूं मेरी साइकिल यात्रा का उद्देश्य यात्रा के साथ एक लाख पौधों को लगवाने का भी है.

 समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र सेन ने बताया कि इस अवसर पर वन विभाग के जोधपुर संभाग के मुख्य वन संरक्षक आर के जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन एवं उपयोग करने के फलस्वरुप हम प्राकृतिक असंतुलन को बहुत बड़ा चुके हैं अब समय है कि हम अपने व्यवहार एवं जीवन शैली में परिवर्तन लाकर प्रकृति संरक्षण में काम करें
 बैठक में जल संरक्षण विशेषज्ञ डॉक्टर पीसी जैन ने कहा कि वर्षा जल संग्रहण से भूजल पुनः भरण द्वारा भूजल का स्तर बढ़ाने में सहायक है
 बैठक के आरंभ में समिति की अध्यक्ष प्रणिता तलेसरा ने आगंतुक अतिथियों का अपने शब्दों  द्वारा स्वागत कर आज के समय पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किये.
 समिति के संरक्षक गणेश डागलिया ने कहा कि अनुव्रत समिति उदयपुर द्वारा अभी तक विभिन्न संस्थाओं में एक लाख से अधिक वृक्षारोपण हम करा चुके हैं
इस बैठक में अणुव्रत समिति द्वारा पर्यावरण चेतना के लिए छपाई गए इको फ्रेंडली बेग अतिथियो, उपस्थित श्रोताओं में वितरित किए गए.
 इस अवसर पर तुलसी निकेतन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश बाबेल,गगन तलेसरा, पुष्पा कोठारी, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली प्रीति  मुरडिया वन्य जीव विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील दुबे,रमेश सिंघवी के एस नलवाया डॉक्टर शंकर लाल ईंटोडीया  नीरज कोठारी रमेश पुरोहित मंजू ईंटोड़िया आदि का सहयोग रहा धन्यवाद समिति के उपाध्यक्ष डॉ सुनील ईंटोड़िया ने दिया संचालन उपाध्यक्ष राजेंद्र सेन ने किया.
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!