पुला स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह

उदयपुर, 27 जनवरी। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पुला में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। विद्यालय की बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समारोह में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आरएएस बीआर भाटी, पार्षद अरुण टांक, समाजसेवी देवनारायण धायभाई, अली असगर सनवड़ी, भरत कुमावत आदि उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता संस्था प्रधान श्रीमती अंजू गोलेछा ने की। समारोह में शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन, सर्वाधिक अंक आदि उपलब्धियों के लिए छात्राओं के साथ विद्यालय विकास में योगदान देने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक प्रताप चांवरिया व आकांक्षा भटनागर ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!