उदयपुर, 7 फरवरी। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जिनालय समिति सेक्टर-4 के तत्वावधान शुक्रवार को प्रियताम प्रियताम के जयघोष के साथ मंदिर जी के शिखर पर वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई।
समिति अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि दो दिवसीय ध्वजा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रातः 9 बजे शिवगंज से आए विधिकारक ने संगीतमय सत्तरभेदी पूजा पढ़ाई गई। इस अवसर पर भगवान शान्तिनाथ की आकर्षक अंगरचना की गई और मंगल दीपक किया गया। प्रातः शुभ मुहूर्त में सवा 10 बजे लाभार्थी परिवार ईश्वरलाल सुशीला, सुरेश डॉ. श्वेता मेहता परिवार ने ध्वजा को हाथ में लेकर मन्दिर जी की परिक्रमा की, इस अवसर पर चहुंओर से अक्षत की वर्षा की गई और प्रियताम प्रियताम के जयघोष के साथ मंदिर जी के शिखर पर वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई। इस अवसर पर अगले वर्ष की ध्वजा की बोली लगाई गई जिसका लाभ आशा लता जैन, अविनाश एवं अनुराग जैन परिवार ने लिया। इस अवसर पर स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया गया। समारोह में समिति के उपाध्यक्ष उत्सवलाल जगावत, सचिव अशोक कुमार नागौरी, कोषाध्यक्ष ईश्वरलाल मेहता, उप सचिव चन्द्र सिंह मेहता एवं दिनेश कोठारी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में कई प्रबुद्धजनों ने शिरकत की।
प्रियताम के जयघोष के साथ शान्तिनाथ जिनालय पर चढ़ाई वार्षिक ध्वजा
