फतहनगर में योगा को लेकर दिखा उत्साह का माहौल,युवा,बच्चे एवं वृद्धजन भी दिखे योगाभ्यास करते

फतहनगर। नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़ द्वारा क्षेत्र में स्थित सरदार पटेल स्टेडियम में प्रातः 6 बजे अन्तराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के आयोजन में योग मंडली सिंधिया पार्क के सदस्य जीवनलाल सालवी और ब्रह्मकुमारी शिवानी दीदी द्वारा नागरिको को योग के बारे में जानकारी के साथ योगाभ्यास कराया गया। नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया द्वारा योग करने के फायदे एवं दिनचर्या में योग को अपनाने एवं गीला कचरा सूखा कचरा अलग-2 कचरा पात्र मे डालने और प्लास्टिक यूज नहीं करने तथा हर घर पेड़ पौधे लगाने के लिए आमजन को संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में नगरपालिका के पार्षद विनोद धर्मावत, पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश देवड़ा, भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद गणपत लाल स्वर्णकार, अधिशाषी अधिकारी कृष्ण गोपाल माली, वरिष्ठ प्रारूपकार हेमंत मालवीय, कार्य. स्वास्थ्य निरीक्षक भगवत सिंह, कनिष्ठ सहायक भगवतीलाल प्रजापत,महिला मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रितु अग्रवाल, मांगीलाल सांखला,सुरेश मित्तल,आम नागरिकों ने अपनी उपस्थित दर्ज की तथा योगाभ्यास किया। योगाभ्यास में 200 से भी अधिक लोगो ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन “जीरो वेस्ट इवेंट मानको के आधार पर जिसमे प्लास्टिक का उपयोग बिलकुल भी नही किया गया। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों द्वारा किया गया जिसकी मुख्य प्रशिक्षिका डॉ. रचना सुरोलिया ने स्वंयसेवकों,स्टॉफ एवं फतहनगर के गणमान्य लोगों को अनुलोम विलोम, सुर्यनमस्कार, प्रणायाम, अनन्तासन, वज्रासन आदि विभिन्न आसनों का योगाभ्यास करवाया। सह प्रशिक्षिका नीलम राव ने योग की प्राचीन भारतीय पद्धति और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए इसके लाभ के बारे में जागरूकता का सन्देश देते हुए शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने किया एवं धन्यवाद डॉ. शारदा जोशी ने ज्ञापित किया।

इधर मावली ब्लाॅक के सभी पंचायत मुख्यालयों पर स्थित पीईईओ स्कूलों में भी सुबह योगा का आयोजन किया गया। सभी जगह ग्रामीणों की अच्छी खासी उपस्थिति रही। गांवों में भी इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहा।

शिक्षा मंत्री दिलावर का राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की ओर से स्वागत अभिनंदन शनिवार को संस्कृत विद्यालय में

फतहनगर । राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला शाखा की ओर से 22 जून शनिवार को प्रातः 8.45 बजे उदयपुर प्रताप नगर क्षेत्र के पुराना आरटीओ ऑफिस स्थित संस्कृत विद्यालय में राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला के अनुसार इस अवसर पर संगठन की जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं मौजूद रहेंगे। शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि मंत्री शिक्षा ( विद्यालयीध्संस्कृत ) एवं पंचायती राज विभाग द्वारा जारी शिक्षा मंत्री के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 8.45 से 9.00 बजे तक 15 मिनट के लिए शिक्षा मंत्री का राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय एवं संस्कृत शिक्षकों के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।

धौलपुर में आयोजित प्रांतीय महासमिति अधिवेशन में उदयपुर जिले से भी सदस्य लेंगे भाग
जिला पदाधिकारीयो सहित 19 उप-शाखाओं के सभी निर्वाचित प्रान्तीय महासमिति सदस्य जाएंगे अधिवेशन में।

फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का दो दिवसीय प्रदेश महासमिति अधिवेशन बिजोली, धौलपुर में 22-23 जून को आयोजित होगा। जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला ने बताया कि प्रांतीय महासमिति अधिवेशन में रविवार 23 जून को मुख्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा , मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान निम्बाराम, अध्यक्ष शिक्षा मंत्री मदन दिलावर,अति विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री अ.भा. रा. शैक्षिक महासंघ महेन्द्र कपूर,विशिष्ट अतिथि संगठन मंत्री राजस्थान व अ. भा. रा. शैक्षिक महासंघ घनश्याम होंगे। उदयपुर जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि प्रदेश महासमिति अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष रमेश चन्द्र पुष्करणा, सभाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, महामंत्री महेन्द्र कुमार लखारा के सानिध्य में उदयपुर जिला मंत्री वगत लाल शर्मा ,जिला कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन, जिला संयुक्त मंत्री डॉ हेमंत मेनारिया, सभाध्यक्ष गोपाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चैबीसा के नेतृत्व में उदयपुर जिले की 19 उप-शाखाओं के सभी निर्वाचित प्रान्तीय महासमिति सदस्य भाग लेंगे।

जिला मंत्री वगत लाल शर्मा के अनुसार अधिवेशन में स्थाई समिति में प्रस्ताव पारित होंगे और प्रांतीय चुनाव के साथ शिक्षक समस्याओं को हल करने के लिए प्रस्ताव लिए जाएंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!