सफलता के सर्वांगीण विकास जरूरी – प्रो. सारंगदेवोत

वार्षिकोत्सव – सिद्धिदात्री 2023
छात्राओं ने राजस्थानी, पंजाबी रिमिक्स गानों पर जमकर दी प्रस्तुतियॉ
प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान
गायत्री सालवी बनी मिस एमवीएस

उदयपुर 29 मार्च / राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी कन्या महाविद्यालय की ओर से  आयोजित वार्षिकोत्सव – सिद्धिदात्री 2023 का शुभारंभ बुधवार को कृषि भवन के सभागार में कुलपति प्रो. कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, प्रो. आईजे माथुर, प्राचार्य डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्जवलित कर किया। आयोजन सचिव डॉ. रेखा कुमावत ने बताया कि रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति आराधना से शुरू हुआ। छात्राओं ने बन्नी थारों चांद सरीखों मुखडो – नजर नहीं लग जाय …., म्हारा छैल भंवर सौ कांगसियो …,  सहित राजस्थानी, पंजाबी रिमिक्स, दुर्गा स्तुति, चरी नृत्य, एकल नृत्य, गुजराती गरबा नृत्य पर जमकर प्रस्तुतियॉ दे अतिथियो का मन मोह लिया। समारोह में गायत्री सालवी को मिस एमवीएस का ताज पहनाया गया। कंचन सिसोदिया, कोमल सेन रनरअप रही। इस मौके पर प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए विद्यार्थियों का 360 डिग्री पर सर्वागींण विकास जरूरी है जिसका जिम्मा शिक्षकों का है। समारेाह में भारतीय संस्कृति, सभ्यता से ओतप्रोत दी गई प्रस्तुतियों की तारीफ करते हुए प्रो. सारंगदेवेात ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं परम्परा हमारी पहचान है जिससे बचाने का जिम्मा युवाओं का है। समारेाह में महाविद्यालय द्वारा वर्षपर्यन्त आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभाागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रारंभ में प्राचार्य डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव ने अतिथियेां का स्वागत करते हुए वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
संचालन डॉ. रेखा कुमावत , डॉ. नीति पालीवाल ने किया जबकि आभार डॉ. जयसिंह जोधा ने दिया।
डॉ. गुणबाला आमेटा, अलका श्रीवास्तव, डॉ. जयसिंह जोधा, कैलाश आमेटा, जगदीश सालवी सहित छात्राओं ने समारेाह का लुफ्त उठाया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!