अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का एयरपोर्ट आने पर स्वागत किया

उदयपुर। 03 जुलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का आज डबोक एयरपोर्ट आने पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।
कल होने संभाग स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए उदयपुर आए राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया, ताराचंद मीणा, विधायक अर्जुन सिंह बामणिया, विधायक एवं देहात कांग्रेस प्रभारी इंदिरा मीणा, राज सिंह झाला, पीसीसी सचिव हनुमंत सिंह बोहड़ा, देहात जिला कांग्रेस संगठन महासचिव गजेंद्र कोठारी, देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, महेंद्र डामोर, लक्ष्मी लाल सोनी, दिनेश औदिच्य,गोपाल सरपटा, सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!