फतहनगर। प्रमुख व्यवसायी सत्यनारायण अग्रवाल को नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
उक्त मनोनयन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा द्वारा किया गया। शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी सूची में अग्रवाल का मनोनयन होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए अग्रवाल को बधाई दी तथा प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा का आभार व्यक्त किया।