लोढा भाईपा संस्थान का स्नेह मिलन एवं शपथ ग्रहण प्रोग्राम संपन्न

उदयपुर. लोढ़ा भाईपा संस्थान उदयपुर का 22 वां वार्षिक सम्मेलन एवं नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम दादावाड़ी सूरजपोल में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  पद्मश्री मूलचंद लोढ़ा  एवं विशिष्ट अतिथि राज  लोढा थ । मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित लोढा एवं सचिव नरेश लोढा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तत्पश्चात नवीन अध्यक्ष  ने अपनी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
स्वागत  उदबोधन निवर्तमान अध्यक्ष हस्तीमल लोढ़ा ने दिया एवं महामंत्री धनराज लोढ़ा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित लोढा ने आगामी सत्र की कार्य योजना को प्रस्तुत किया।धन्यवाद की रस्म नरेश लोढ़ा ने अदा की।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!