उदयपुर 8 मई। माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने उप कारागृह मावली का साप्ताहिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, चिकित्सा, भोजन, नाश्ते, मुलाकात, एसटीडी इत्यादि के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एडीजे शर्मा ने मावली में समिधा संस्थान द्वारा संचालित बालक गृह का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निराश्रित बालकों के चिकित्सा, भोजन, नाश्ते एवं् अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। निराश्रित बालकों को बाल विवाह रोको अभियान, पॉक्सो कानून, गुड टच बैड टच की जानकारियां दी गई।
एडीजे शर्मा ने उपकारागृह मावली का किया निरीक्षण
