उदयपुर 22 जून अनुव्रत समिति उदयपुर द्वारा आचार्य महाप्रज्ञ के जन्म दिवस के उपलक्ष में ज्योति शिक्षण संस्थान अंहिंसा पुरी के सभागार में विदुषी साध्वी त्रिशला कुमारी थाणा के सानिध्य एवं पूर्व आई जी पुलिस प्रसन्न खमेसरा के मुख्य आतिथ्य, समिति अध्यक्ष प्रणेता तलेसरा की अध्यक्षता एवं संरक्षक गणेश डागलिया के विशिष्ट आतिथ्य में रूट लेवल पर होमगार्ड में कार्यरत भरत सोनी को आचार्य महाप्रज्ञ अणुव्रत सेवा सम्मान प्रदान किया गया
समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र सेन ने बताया कि अनुव्रत समिति उदयपुर प्रतिवर्ष आचार्य महाप्रज्ञ के जन्म दिवस पर रूट लेवल पर कार्यरत व्यक्ति जो व्यसन मुक्त हो कार्य के प्रति समर्पित भाव रखता हो अनुव्रती हो उसका चयन कर सम्मान करती है आज के दिन होमगार्ड में कांस्टेबल के रूप में कार्यरत भरत सोनी का चयन कर अतिथियों द्वारा आचार्य महाप्रज्ञ अनुव्रत सेवा सम्मान में अभिनंदन पत्र शॉल, उपरना, ₹21000 का चेक देकर सम्मानित किया गया
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व आईजी पुलिस प्रसन्न खमेसरा ने रूट लेवल पर कार्यरत होमगार्ड के कांस्टेबल का चयन कर उसे सम्मानित करना पुलिस विभाग के लिए गौरव की बात बताई एवं अनुव्रत समिति द्वारा चयन को श्रेष्ठ बताया,
इस अवसर पर विदुषी साध्वी त्रिशला कुमारी थाणा ने अपने प्रवचन में कहा कि अनुव्रत समिति आचार्य महाप्रज्ञ के जन्म दिवस पर रूट लेवल के व्यक्ति का चयन का सम्मानित करती है अति प्रशंसनीय है ऐसे सम्मान से रूट लेवल के व्यक्ति को प्रेरणा मिलती है तथा वह भी अपने ड्यूटी को कर्तव्य निष्ठा के साथ करने का प्रयास करेगा
समारोह के आरंभ में साध्वी रश्मि प्रभा ने गीतिका प्रस्तुत की एवं साध्वी कल्पयशा ने भी अपने विचार व्यक्त किये, आरंभ में समिति की अध्यक्ष प्रणिता तलेसरा ने स्वागत किया, संरक्षक गणेश डागलिया ने समिति द्वारा दिए गए जाने वाले सम्मान के बारे में बताते हुए अणुव्रत समिति के क्रियाकलापों की जानकारी दी.
इस अवसर पर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष कमल नाहटा ने सभी का स्वागत किया,समारोह में पद्मश्री कैलाश मानव नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक ,जोधपुर संभाग के मुख्य वन संरक्षक आर के जैन,, ओसवाल सभा के अध्यक्ष प्रकाश कोठारी ,महिला मंडल अध्यक्ष सीमा बाबेल, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष भूपेश खमेसरा, पुष्पा कोठारी डॉक्टर सुरेंद्र छगानी, चैंबर ऑफ कॉमर्स उदयपुर के कार्यकारी अध्यक्ष हिम्मत बडाला, नीरज कोठरी सहित कई श्रावक और श्राविकाए उपस्थित थी
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद दिया सचिव कुंदन भटेवरा ने और कार्यक्रम का संचालन किया उपाध्यक्ष राजेंद्र सेन ने किया।
