नागौर में दाधीच समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जानलेवा हमले का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

नागौर जिले की जायल तहसील स्थित गोठ मांगलोद में श्री दधिमथी माताजी मंदिर परिसर में नवरात्रि मेले के प्रथम दिन 19 मार्च को अखिल भारत वर्षीय दाहिमा (दाधीच) ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दाधीच पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंदिर परिसर में मौजूद पुजारी परिवार के कुछ लोगों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत उनके साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट की, यहां तक कि उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए।

घटना को लेकर दाधीच समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। समाज के लोगों का कहना है कि यह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि समाज की कुलदेवी के पवित्र स्थल और पूरे दाधीच समाज के सम्मान पर सीधा आघात है।

समाज ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही मंदिर परिसर में मौजूद असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई और पूजा-अर्चना के नाम पर हो रही कथित अवैध वसूली को भी तुरंत बंद कराने की मांग की गई है।

दाधीच समाज ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो देशभर में व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
अध्यक्ष सुधीर जोशी, सचिव संदीप दाधीच, दीपक व्यास, राधेश्याम दाधीच, लोकेश जोशी, डॉ. नीतू व्यास, नीतू आचार्य, प्रीति दाधीच, हेमलता आचार्य, मंजू आचार्य, श्वेता व्यास, एडवोकेट सुनील दत शर्मा, यतेद्र दाचीच एडवोकेट एवं महेश दाधीच समस्त महर्षि दधीचि समाज के सदस्य एवं महिला प्रकोष्ठ सदस्या ज्ञापन देने में सम्मिलित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!