उदयपुर। उदयपुर की संस्थान एकेडमिक एसोसिएशन ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट द्वारा राजकीय कन्या महाविद्यालय, नाथद्वारा के साथ दिनांक 26 अक्टूबर 2023 को 3 वर्ष के लिए एमओयू किया गया। एकेडमिक एसोसिएशन ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के अध्यक्ष डॉ सागर सांवरिया एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोनिका रोत द्वारा एम ओ यू पर हस्ताक्षर कर महाविद्यालय के साथ आगामी 3 वर्ष हेतु किये जाने वाले कार्यक्रमों के लिए समझौता किया गया। एकेडमिक एसोसिएशन ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के अध्यक्ष ने बताया कि इस एमओयू के तहत महाविद्यालय की वाणिज्य छात्रों के लिए मैनेजमेंट स्किल्ड, लेखांकन, आयकर एवं सामान्य जीवन से जुड़े विभिन्न आर्थिक तंत्र से संबंधित स्किल आधारित निशुल्क गतिविधियां करवाई जाएगी। संस्था के सचिव डॉ हेमंत कडूनिया ने बताया कि संस्थान विभिन्न महाविद्यालय के साथ एमओयू कर महाविद्यालय के छात्रों को वाणिज्य एवं प्रबंध के क्षेत्र में विकसित करने हेतु अपना योगदान देना चाहता है। संस्था आगामी वर्षों में और भी कई विश्वविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय एवं निजी महाविद्यालय के साथ एम ओ यू करके छात्रों में विशेष प्रकार के लेखांकन एवं प्रबंध के गुणो को विकसित करने पर जोर देगा। संस्थान द्वारा समय-समय पर विभिन्न विषयों पर कई शोध पत्रिकाएं प्रकाशित की जा चुकी है जिसमें पूरे भारतवर्ष के विद्वान प्रोफेसर्स के शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं। इससे पूर्व भी संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन हुआ है। जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय प्रोफेसर ने स्पीकर के रूप में अपनी सहभागिता दी है।
एकेडमिक एसोसिएशन ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट ने राजकीय कन्या महाविद्यालय नाथद्वारा के साथ किया एमओयू
