उदयपुर। आम आदमी पार्टी ने 200 विधानसभा चुनावो पर लड़ने के साथ ही पूरे संभाग में दौरे आरम्भ कर कार्यकर्ताओ को चुनाव में जुटने हेतु संवाद किया जा रहा है। आप के जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह राठौड व जिला सचिव ओमप्रकाश श्रीमाली ने बताया की इसी के तहत 15 सितम्बर को आप की प्रदेश उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक,पूर्व विधायक देवेन्द्र कटारा, प्रदेश प्रवक्ता अमित वर्मा कल उदयपुर जिले के आठो विधानसभाओ के कार्यकर्ताओ से संवाद कर चुनाव का बिगुल बजाया जावेगा। आयोजन प्रभारी प्रवीण व्यास ने बताया की कल उदयपुर में सुरजपोल स्थित अग्रवाल भवन में दोपहर एक बजे संवाद कार्यक्रम के साथ ही सभी विधानसभा का फीड़बेक लिया जावेगा जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेगे।
आम आदमी पार्टी का संवाद सम्मेलन कल
