चेटीचंड महोत्सव कड़ी में 15 को फतेहसागर पर होगी भव्य ‘सिंधी वॉकाथॉन’ कार्यक्रम

उदयपुर। सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल के पावन जन्मोत्सव चेटीचंड महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में सिंधी समाज की एकता, उत्साह और सांस्कृतिक गौरव को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से भव्य “सिंधी वॉकाथॉन” का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
कार्यक्रम के संयोजक संजय खथूरिया एवं कपिल नाचानी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के विभिन्न सिंधी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में यह वॉकाथॉन 15 मार्च 2026, रविवार को प्रातःकाल फतेहसागर झील क्षेत्र में आयोजित की जाएगी। वॉकाथॉन में सिंधी समाज के महिला-पुरुष, युवा, बच्चे एवं वरिष्ठजन उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वरूप सागर गेट से फतेहसागर पाल तक सामूहिक वॉक करेंगे।
           झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रताप राय चुघ ने बताया कि  पिछले वर्ष आयोजित वॉकाथॉन में सुबह 6 बजे इतनी बड़ी संख्या में सिंधी समाज की भागीदारी ने सभी उदयपुरवासियों को आश्चर्यचकित कर दिया था। समाजजनों के अभूतपूर्व उत्साह और सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा था। इसी उत्साह को देखते हुए इस वर्ष आयोजन को और अधिक भव्य और व्यवस्थित रूप देने की तैयारी की जा रही है
     समाज प्रमुख व पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी ने बताया आयोजन की विशेषता यह रहेगी कि सभी प्रतिभागी एक समान रंग की टी-शर्ट एवं कैप पहनकर वॉक में शामिल होंगे, जिससे समाज की एकजुटता और संगठित शक्ति का आकर्षक दृश्य प्रस्तुत होगा। कार्यक्रम के माध्यम से सिंधी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक सद्भाव का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
   संगठन के सतीश वाधवानी ने बताया कि  वॉकाथॉन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा तथा रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है, ताकि आयोजन की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की जा सकें। प्रतिभागियों को टी-शर्ट होगी।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की जाएगी। आयोजन समिति ने सिंधी समाज के सभी परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने का आह्वान किया है।
वॉकाथॉन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन व मोबाइल 9529621111, 9214888222 एवं 7014764921 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह आयोजन शहर में सिंधी समाज की एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती देने के साथ ही सामाजिक सौहार्द का प्रेरणादायी संदेश भी देगा।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!