उदयपुर /फतेहनगर रविवार को अखिल भारतीय मेवाड़ टांक समाज द्वारा एक दिवसीय नव युवक -युवतियों के परिचय सम्मेलन का आयोजन फतेहनगर स्तिथ निकुंज वाटिका में किया गया . जिसकी शुरुआत दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ हुई . समाज द्वारा इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के विवाह योग्य युवक -युवतियों को परिचय के लिए और अपने पसंदीदा जीवनसाथी का चयन करने के लिए एक उचित मंच प्रदान करना है .
इस आयोजन में समाज के प्रबुद्धजन , युवक -युवतियां और भारी संख्या में मातृ शक्ति सम्मिलित हुए .
इस परिचय सम्मेलन में समाज के 125 युवकों -युवतियों के नामांकन प्राप्त हुए जिस पर युवक -युवतियों का परिचय करवाया गया एवं युवक – युवतियों के साथ -साथ उनके परिवार जन भी आपस में मिलन व बातचीत हुई .
साथ ही इस आयोजन में समाज के उन प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया जिन्होंने 10वी और 12वी क्लास में 75% या उससे ज्यादा अंक किए , ऐसे बच्चो को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो भेट कर उनका सम्मान किया गया. बता दे की यह पारितोषिक भेरूलाल जी टांक , छोटीसादड़ी और चेतन (बंटी) जी टांक , देवाली उदयपुर की तरफ से रहा.
इस कार्यक्रम के मंच का संचालन रोशन लाल जी टांक बड़गांव उदयपुर एवं सुरेश जी टांक , घासा , उदयपुर द्वारा किया गया – एवं इस आयोजन का मीडिया कवरेज देवेंद्र कुमार टांक , उदयपुर (केसुली ) द्वारा किया गया
समाज के प्रबुद्धजनों ने बताया की समाज द्वारा समाज के हित में एक अच्छी शुरुआत की है जो की सफल रही. और आशा है की आगे भी इस प्रकार के आयोजन होते रहेंगे जो समाज के हित में मिल का पत्थर साबित होंगे ..
आज का यह परिचय सम्मेलन बहुत ही रोचक , शानदार एवं सफल रहा जिसका पूरा श्रेय आयोजन करता टीम को जाता है जिन्होंने अथक प्रयास व कड़ी मेहनत से ही यह आयोजन को सफल बनाया .
इस आयोजन को सफल बनाने में …
लक्ष्मी लाल जी टांक ,सनवाड़ मुकेश जी टांक , फतेहनगर (निकुंज वाटिका), नाथूलाल जी टांक ,भोपाल सागर, दशरथ जी टांक ,फतेहनगर, नंदकिशोर जी टांक ,हीरावास फतेहनगर, चांदमल जी टांक ,फतेहनगर कच्ची बस्ती, सुरेश जी टांक ,भोपाल सागर, दिनेश चंद्र जी टांक ,भोपाल सागर,प्रकाश की टांक ,बनेडिया,देवीलाल जी टांक ,बबराणा,दिलीप कुमार टाक ,कपासन, रतन लाल जी टाक , कपासन (वकील साहब) एवं समस्त मेवाड़ टांक समाज से पधारे अतिथियों का योगदान रहा।
