एक पेड़ मां के नाम महाअभियान

हिंदुस्तान स्काउट एण्ड गाइड 7 अगस्त को उदयपुर में लगाएगा 5000 पौधे
उदयपुर 3 अगस्त। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य द्वारा 7 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के तहत उदयपुर जिले में विभिन्न विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 5000 पौधे लगाए जाएंगे।
हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के राज्य सचिव नरेंद्र औदिच्य ने बताया कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड को संपूर्ण राजस्थान में राज्य स्तरीय पौधारोपण महाअभियान शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार पौधे एवं गड्ढे खोदने के लिए संसाधन विभिन्न विभागों से सहयोग लेकर उपलब्ध करवाया जाएगा। औदिच्य ने राज्य के विभिन्न जिलों में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के पदाधिकारी को अपने-अपने जिले को दिए गए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 7 अगस्त को पौधरोपण कार्यक्रम विधिवत रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य प्रशिक्षण आयुक्त प्रदीप मेघवाल एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त विशाल कुमार सेन तथा जिला ऑर्गेनाइजर, उदयपुर शांता वैष्णव के नेतृत्व में उदयपुर जिले में 7 अगस्त को पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्य योजना बनाई गई है। जानकारी देते हुए उदयपुर संभाग मुख्यालय आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड से पंजीकृत लेकिन चयनित राजकीय एवं निजी विद्यालयों तथा महाविद्यालयो तथा मंदिर परिसर, पार्क, अस्पताल परिसर में अपने-अपने क्षेत्र में स्काउट एंड गाइड की गणवेश में आकर पौधरोपण करने के निर्देश दिए गए हैं।
——
शारीरिक शिक्षकों की जिला स्तरीय वाकपीठ 5 व 6 अगस्त को
उदयपुर, 3 अगस्त। उदयपुर जिले के प्रारंभिक शिक्षा के अंतर्गत आने वाले समस्त राजकीय अनुदानित मान्यता प्राप्त बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों की दो दिवसीय जिला स्तरीय वाक्पीठ 5 व 6 अगस्त को भैरव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भींडर में आयोजित होगी। वाक्पीठ के जिला अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया ने बताया कि वाक्पीठ की तैयारी की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा के आदेश अनुसार सभी शारीरिक शिक्षकों को अनिवार्यत
वाक्पीठ में उपस्थित होना है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!