उदयपुर। महावीर जैन जागृति परिषद, हिरणमगरी उपनगरीय परिक्षेत्र की कोर कमेटी की बैठक परिषद कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में महिला सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने हेतु महिला प्रकोष्ठ के गठन तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कोर कमेटी सदस्य डॉ.हिम्मतलाल वया ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से महिला प्रकोष्ठ का गठन करते हुए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसके अंतर्गत संरक्षक के रूप में डॉ. गरिमा धींग,अध्यक्ष वंदना बाबेल,उपाध्यक्ष उषा मेहता,महामंत्री विद्या खटवड़ तथा सह मंत्री उषा कुणावत के अतिरिक्त सांस्कृतिक मंत्री अर्चना पटवारी,सह सांस्कृतिक मंत्री चारू जैन,स्वाध्याय मंत्री गुंजन बापना,सह स्वाध्याय मंत्री नीलम डांगी तथा कार्यक्रम संयोजक’ के रूप में चंचल मांडावत का मनोनयन किया गया।
कोर कमेटी सदस्य अरुण बया ने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महिला प्रकोष्ठ का कार्यकाल 31 मार्च 2027 तक रहेगा। कोर कमेटी सदस्य आर सी मेहता ने बताया कि आगामी समय में सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्राथमिकता देते हुए महिला सहभागिता को और अधिक सशक्त किया जाएगा।
कोर कमेटी सदस्य राजेंद्र डागा ने बताया कि बैठक में महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा तथा धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।शीघ्र युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिये शीघ्र युवा परिषद का गठन किया जायेगा ।
सदस्य सुशील बांठिया ने बताया की आगामी महावीर जयंती कल्याणक महोत्सव 5 दिवसीय आयोजन उपनगरीय क्षेत्र में भव्यता के साथ मनाया जाएगा। अंत में धन्यवाद की रस्म दिनेश नंदावत ने अदा की।
महावीर जैन जागृति परिषद के हिरणमगरी उपनगरीय परिक्षेत्र में महिला प्रकोष्ठ का गठन
