जैन समाज में जनगणना से समाज के विकास के लिये योजनायें बनाने में मिलेगी मदद

उदयपुर। श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा की दो दिवसीय बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज जैन गंगवाल की अध्यक्षता में दिल्ली में आयोजित हुई बैठक में बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
उदयपुर से बैठक मंे भाग लेने गये सुन्दरलाल डागरिया ने बताया कि राष्ट्रीय बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज गंगवाल, गणमान्य पदाधिकारी पवन गोधा, पूरणमल सेठी, अशोक ने पश्चिम बंगाल में जैन समाज के प्रतिनिधियों के साथ जनगणना के बारे में विस्तृत चर्चा की। इस बैठक में जनगणना के महत्व और समाज के विकास में इसकी भूमिका पर जोर दिया गया।
इस जनगणना के माध्यम से हमें अपने समाज के विकास के लिए आवश्यक योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी। इस बैठक में यह भी बताया गया कि जनगणना में जैन समाज की उपस्थिति दर्ज कराने से हमें अपने समाज के विकास के लिए आवश्यक संसाधन और सुविधाएं प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
बैठक में कहा गया कि सभी जैनियों को एकजुट होकर जनगणना में अपनी भूमिका निभानी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा जैन सदस्यों को मात्र 100 रुपये शुल्क में जोड़कर सदस्यता देनी है और समाज के विकास के लिए कछ महत्वपूर्ण कार्य करनें है जिनमें नाम के साथ गौत्र व जैन अवश्य लिखना और हमारी भाषा के रूप में प्राकृत भाषा का उल्लेख करना होगा। बैठक में उदयपुर से रोशनलाल चित्तौड़ा सहित देश भर से साधु सन्त व सकल जैन समाज के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!