जेके फिजियो एंड रिहैब मकर संक्रांति खेलोत्सव 3.0 में टीमों का ऑक्शन आज

-क्रिकेट व वॉलीबॉल टीमों के लिए होगा ऑक्शन
-उदयपुर नगर माहेश्वरी युवा संगठन का आयोजन
उदयपुर, 29 दिसम्बर। उदयपुर नगर माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वावधान में जेके फिजियो एंड रिहैब मकर संक्रांति खेलोत्सव 3.0 के तहत मंगलवार को क्रिकेट व वॉलीबॉल टीमों के लिए ऑक्शन होगा।
संगठन के अध्यक्ष मयंक मूंदड़ा ने बताया कि ऑक्शन हिरण मगरी सेक्टर-4 स्थित महेश सेवा समिति के परिसर में होगा। इस अवसर पर जेके फिजियो एंड रिहैब (फिजियोथैरेपी-मेडिकल जिम-रिहैब) के निदेशक पीयूष देवपुरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
खेल मंत्री राघव मूंदड़ा ने बताया कि दोनों ही खेलों में आठ-आठ टीमें होंगी और सभी टीमों के स्पॉन्सर तय हो चुके हैं। स्पॉन्सर्स ऑक्शन के दौरान अपनी-अपनी टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन करेंगे। क्रिकेट व वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं 3 व 4 जनवरी को राजस्थान कृषि महाविद्यालय (आरसीए) के मैदान में होंगी। क्रिकेट के मैच 3 जनवरी को सुबह शुरू होंगे और वॉलीबॉल प्रतिस्पर्धाएं शाम को होंगी। अगले दिन 4 जनवरी को इन प्रतियोगिताओं के फाइनल मैच के साथ ही सितोलिया व एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं भी होंगी। सितोलिया की एक टीम में सात महिलाएं शामिल होंगी जिनमें हर उम्र की महिलाओं को शामिल किया जाएगा।
महामंत्री अर्चित पलोड़ व कोषाध्यक्ष सुदर्शन लढ्ढा ने बताया कि समापन समारोह 4 जनवरी शाम साढ़े पांच बजे आरसीए के ही ऑडिटोरियम में होगा। इसी समारोह में उदयपुर नगर माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से गत वर्ष की तरह समाज की विभूतियों को पावर आइकन्स सम्मान से विभूषित किया जाएगा। विजेताओं को नकद पुरस्कार बांटे जाएंगे।

मीडिया प्रभारी राघव मण्डोरा ने बताया कि खेलोत्सव का आगाज 21 दिसम्बर को पहले चरण के रूप में बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं के साथ हो चुका है। आगामी प्रतियोगिता के लिए तैयारियां जारी हैं। सोमवार को हुई तैयारी बैठक में संगठन मंत्री हितेष मूंदड़ा, संयुक्त महामंत्री पुनीत हेड़ा, उपाध्यक्ष दर्शन असावा, मयंक दिलीप मूंदड़ा, दीपक लढ्ढा, अभिषेक तोषनीवाल, अर्पित कालानी, मंत्री यश असावा, लक्षित मूंदड़ा, मोहित मूंदड़ा, राहुल मालपानी, सांस्कृतिक मंत्री हिमांशु न्याती, आईटी प्रभारी वरुल तोषनीवाल, आयोजन सचिव मोहित माहेश्वरी, बधाई संयोजक हेमंत काबरा, कार्यकारिणी सदस्य अंकित चेचाणी, आशीष राठी, आशीष बाहेती, शोभित मंत्री आदि भी उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!