उदयपुर आज दिनांक 25दिसंबर 2025 को एमपीयुएटी में संचालित अखिल भारतीय समन्वित फल परियोजना केतहत अनुसूचित जाति उपयोजना द्वारा अमरुद की खेती अपनाने हेतु एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षणएवं आदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें 36 किसानों ने भाग लिया। किसानों को अमरुद की उन्नत किस्मों तथाफल बाड़ी लगाने की वैज्ञानिक तकनीकों के बारे में विषय विशेषज्ञों डॉ. के.के. यादव, डॉ. हरिसिंह, श्री मदन बैरवा नेजानकारी दी। किसानों को अमरुद के साथ पपीता,उनके थांवलो में कंद-मूलवाली फसलें और पेङों के बीच में मौसमी सब्जियां उगाकर अधिक लाभ कमाने की सलाह दी। कार्यक्रमके समापन समारोह में परियोजना प्रभारी डॉ. एस.एस. लखावत ने प्रशिक्षण में भाग लेनेवाले प्रत्येक किसान को अमरुद की उन्नत किस्म के 50 पौधे, उर्वरक, कीटनाशी दवा, और स्प्रे मशीन का वितरण किया। परियोजना प्रभारी डॉ. एस.एस.लखावत ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी विषय विशेषज्ञ और किसानों का हार्दिकआभार व्यक्त किया।
अमरूद उत्पादन पर एक दिवसीयकृषक प्रशिक्षण एवं आदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन
